यूएस पब्लिक स्कूल में मना ईद मिलादुन्नबी, बच्चों ने पेश की नात-ए-पाक

चतरा के यूएस पब्लिक स्कूल में ईद मिलादुन्नबी का आयोजन हुआ। मौलाना तौफीक ने पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला और अमन की दुआ मांगी गई।

चतरा. शहर के हामिद नगर स्थित यूएस पब्लिक स्कूल में बुधवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन मौलाना तौफीक साहब ने किया. उन्होंने बच्चों को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब (स०) की जिंदगी, उनकी तालीमात और उनके अखलाक के बारे में विस्तार से बताया.

उन्होंने कहा कि मोहम्मद साहब की पूरी जिंदगी अमन, मोहब्बत व इंसानियत का पैगाम देती है और हमें उनके बताये हुए रास्ते पर चलना चाहिए. इस मौके पर बच्चों ने नात-ए-पाक पेश किया. मौके पर प्रिंसिपल शीश नैयर, स्कूल के डायरेक्टर अफसर खान ने बच्चों का हौसला बढ़ाया.

अंत में देश में अमन व शांति के लिए दुआ किया गया. मौके पर सना आफरीन, इरम फिरदौश, एमन फिरदौश, गुलाफशा प्रवीण, आमरिन प्रवीन, शमा खान, हामिद रजा, सितारा प्रवीन, मनतशा प्रवीन, आश्का प्रवीन, खुश्बू खातून, सनोबर प्रवीन समेत अन्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. तसलीम

मो. तसलीम चतरा से 29 साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हैं. क्राइम रिपोर्टिंग, भ्रष्टाचार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि है. निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना इनकी पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >