इटखोरी से विजय शर्मा की रिपोर्ट
इटखोरी.मां भद्रकाली सेवा संस्था के शिविर में प्रतिदिन कांवरियों के लिए मुफ्त भोजन व रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है. रविवार को काफी संख्या में कांवरियों ने प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया. कई महिला-पुरूष कांवरिये शिविर में रात्रि विश्राम कर रहे हैं.
सावन शुरू होते ही लगाया गया सेवा शिविर
मालूम हो कि संस्था द्वारा सावन माह शुरू होते ही शिविर लगाया गया था, जिसमें कांवरियों के लिए मुफ्त भोजन व रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है. संस्था के सदस्य काफी सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं.
