लेढिया नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

गुरुवार तक शव की पहचान नहीं हो पायी थी

मयूरहंड. थाना क्षेत्र के कदगावांखुर्द स्थित लेढिया नदी से पुलिस ने मंगलवार की रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है. उसने शर्ट पहन रखा है, जबकि नीचे के हिस्से में कोई कपड़ा नहीं था. मृतक व्यक्ति के दाहिने हाथ पर गोदना (शेष नाग का टैटू बना हुआ) का निशान है. दायें हाथ के बाजू में काले रंग का मोटा धागा भी बंधा हुआ है. थाना प्रभारी आशीष प्रसाद ने बताया कि मंगलवार रात को बरामद शव की पहचान के लिए पुलिस प्रयासरत है. गुरुवार तक शव की पहचान नहीं हो पायी थी.

मृतक के परिजनों से मिले विधायक

प्रतापपुर. विधायक जनार्दन पासवान गुरुवार को कल्याणपुर पहुंच कर मृतक मदन प्रसाद सिन्हा के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की. विधायक ने मृतक के परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया. कहा कि मामले में जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई होगी. इस मौके पर उन्होंने एसडीपीओ संदीप सुमन को फोन कर मामले का जल्द खुलासा करने को कहा. मालूम हो कि 28 फरवरी को मदन प्रसाद सिन्हा की हत्या कर दी गयी थी. प्रभावित परिवार से मिलने के दौरान भाजपा नेता भीम सिंह, गौतम सिन्हा, भूपेंद्र मिश्रा, छोटू सिन्हा, गजेंद्र सिन्हा, अजीत सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, पूर्व पंसस नईम अंसारी, पूर्व मुखिया मनोज साव, रविकांत पाठक समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >