गिद्धौर. पुलिस ने रतनपुर गांव के ढोंगी आहर के समीप से 6.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर हजारीबाग जिला के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी जयनाथ हर्ष (पिता रामदेव रविदास) व हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के चिश्तिया मुहल्ला निवासी नूर खान (पिता स्व मो नइम खान) शामिल है. तस्करों के पास से ब्राउन शुगर के अलावा एक बाइक, दो मोबाइल जब्त किया गया. यह जानकारी थाना प्रभारी शिवा यादव ने शनिवार को दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को सूचना मिली थी कि ढोंगी आहर समीप कुछ व्यक्ति संदिग्ध रूप से खड़ा है. सूचना के आलोक में छापामारी अभियान चला कर दोनों को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया. मौके पर पुलिस पदाधिकारी व कई जवान शामिल थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.