हंटरगंज. प्रखंड के डुमरी गांव में सोमवार को बिजली का करंट लगने से दो बच्ची गंभीर हाे गयी. इनमें डुमरी कला पंचायत के फिटिंगटांड़ गांव निवासी रूपलाल भारती की दस वर्षीया पुत्री निशा कुमारी व आठ वर्षीया पुत्री मनीषा कुमारी शामिल हैं. परिजनों ने आनन फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. बताया गया कि दोनों बहन खेल रही थी, इस दौरान धारा प्रवाहित तार के संपर्क में आ गयी.
कोल वाहन की चपेट में आने से तीन पशु मरे, विरोध में रोड जाम
टंडवा. रविवार देर शाम थाना क्षेत्र के टंडवा-पिपरवार मुख्य सड़क स्थित पांडेय मोड़ स्थित भेलवागढ़ा के पास कोल वाहन की चपेट में आने तीन पशुओं की मौत हो गयी. जबकि एक घायल हो गया. सभी पशु राहम निवासी नीरू यादव के हैं. घटना के बाद पशु मालिक समेत ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर घटनास्थल के पास टंडवा-पिपरवार मुख्य सड़क जाम कर दी. समाचार लिखे जाने तक जाम हटाया नहीं गया था.
