हंटरगंज. चतरा-डोभी मुख्य मार्ग स्थित घंघरी बाजार के समीप मंगलवार कि शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की शिनाख्त कटैया निवासी सरफराज आलम उर्फ राजा (20) के रूप में की गयी. बताया जाता है कि दो बाइक की सीधी टक्कर में यह घटना घटी. बताया जाता है कि सरफराज आलम अपनी बाइक से घंघरी बाजार से वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी. हादसे में सरफराज गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फ़ानन में स्थानीय लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. वहां चिकित्सकों से उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने दोनों बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है. युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया. कटैया गांव में मातम का माहौल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
