प्रतापपुर . चक-मनातु मुख्य पथ पर बाइक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. मृतकों की पहचान प्रतापपुर प्रखंड के कसमार गांव के 26 वर्षीय प्रेम भारती (पिता गोला भारती ) एवं 27 वर्षीय मनोज तुरी (पिता कामेश्वर तुरी) के रूप में की गयी. घायलों में मनोज भारती और गुड्डु तुरी शामिल हैं, जिन्हें डालटनगंज इलाज के लिए भेज दिया गया है. घटना बुधवार देर शाम की है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि चारों लोग मजदूरी करने मनातु गये थे. शाम को सभी बाइक से घर लाैट रहे थे. इसी दाैरान मनातु जंगल में अनियंत्रित होकर पुल में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गयी. दोनों के परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है. इधर, गुरुवार की शाम दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया. घायलो की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
