वीडियो वायरल होने के बाद गिद्धौर थाना प्रभारी सहित दो जवान सस्पेंड

जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने थाना प्रभारी सहित दोनों जवानों को सस्पेंड कर दिया.

चतरा. एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव के अलावा थाना के दो जवानों को सस्पेंड किया है. तीनों पर एसओपी का उल्लंघन, बिना वरीय पदाधिकारी की सूचना के दूसरे थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाने, पुलिस की छवि धूमिल होने समेत अन्य मामले में सस्पेंड किया गया. बता दें कि कुछ दिन पूर्व एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें थाना प्रभारी अपने दो पुलिस कर्मियों व एक अन्य युवक के साथ सादे लिबास में राजपुर थाना क्षेत्र के बिंधानी गांव पहुंचे दिखे थे, जहां एक युवक संदीप दांगी को पकड़ कर जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की जा रही थी, जिसका परिजन व ग्रामीण विरोध किया था. मामले में थाना प्रभारी के अलावा थाना के सीसीटीएनएस ऑपरेटर दिलीप कुमार, मुंशी महेश कुमार व बाहरी चालक बिट्टू दांगी शामिल थे. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने मामले को संज्ञान में लेकर सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल को जांच का निर्देश दिया. एसडीपीओ ने मामले की जांच कर रिपोर्ट एसपी को सौंपी. जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने थाना प्रभारी सहित दोनों जवानों को सस्पेंड कर दिया. मामले की जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >