प्रतापपुर. प्रतापपुर-कुंदा पथ स्थित जगरनाथपुर मोड़ के पास रविवार को दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गयी, जिसमें दोनों बाइक के चालक घायल हो गये. घायलों में कुंदा थाना क्षेत्र के बौधाडीह गांव निवासी जितेंद्र पासवान व टिकैतबांध निवासी अमित कुमार शामिल हैं. दोनों को ग्रामीणों के सहयोग से कुंदा थाना के एएसआई मुनेश्वर चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
हाथियों ने स्कूल, घर व फसलो को पहुंचाया नुकसान
टंडवा. मिश्रौल वन क्षेत्र के तेलियाडीह में एक व बोंगागडा में दो हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने बोंगागडा में स्कूल की खिड़की, एक घर की दीवार व खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया. सूचना पाकर वनरक्षी महेश कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया. ग्रामीणों को सुरक्षा व बचाव के उपायों को बताते हुए उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी. ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजा व हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने की मांग की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
