आम्रपाली में दो दिवसीय नवचंडी यज्ञ का समापन

यजमान के रूप में रवींद्र प्रसाद गुप्ता, ममता गुप्ता, आदेश आतराम, अविनाश वर्मा ने अनुष्ठान को पूरा किया.

टंडवा. आम्रपाली परियोजना स्थित जीएम कार्यालय परिसर में नवनिर्मित काली मंदिर के उदघाटन को लेकर आयोजित दो दिवसीय नवचंडी यज्ञ का समापन शुक्रवार को हुआ. सीसीएल के सीएमडी नीलेंदु सिंह, आम्रपाली जीएम संजीव कुमार मगध, जीएम चितरंजन कुमार, पीओ मो अकरम, चंद्रगुप्त पीओ भूषण कुमार पूर्व जीएम अमरेश कुमार, सीसीएल सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास, चद्रगुप्त कोल परियोजना के आर एस यादव सहित कई अधिकारी अनुष्ठान में शामिल हुए. यजमान के रूप में रवींद्र प्रसाद गुप्ता, ममता गुप्ता, आदेश आतराम, अविनाश वर्मा ने अनुष्ठान में को पूरा किया. यज्ञाचार्य रामानंद मिश्रा के नेतृत्व में प्रभाकर पांडेय, दिवाकर पाठक, अभिषेक पाठक, वरुण पाठक, दिव्यांशु पाठक व अक्षत कुमार ने पूरे विधि-विधान, पूजा-अर्चना, हवन व आरती संपन्न करायी. सीएमडी ने माता को मुकुट अर्पित व जीएम संजीव कुमार द्वारा मांगटीका व नथ अर्पित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >