लिटिल फ्लावर एकेडमी में मनायी गयी तुलसीदास जयंती, विद्यार्थियों को दी गयी जानकारी

चतरा के लिटिल फ्लावर एकेडमी में तुलसीदास जयंती मनाई गई. प्रधानाचार्य ने छात्रों को उनके जीवन और साहित्यिक योगदान से प्रेरणा लेने की सीख दी.

चतरा. लिटिल फ्लावर एकेडमी जोरी में बुधवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत गोस्वामी तुलसीदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गयी. इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके जीवन, साहित्यिक योगदान व रचनाओं के बारे में जानकारी दी.

मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आदित्य कुमार ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास हिंदी साहित्य के महान कवि व संत थे. उनकी रचनाएं आज भी समाज को सत्य, मर्यादा, भक्ति व सदाचार का संदेश देती हैं. विद्यार्थियों को उनके जीवन व विचारों से प्रेरणा लेकर अपने आचरण में अच्छे संस्कारों को अपनाना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी तुलसीदास के जीवन व साहित्य से संबंधित जानकारी प्राप्त की.

मौके पर शिक्षक शंकर, संदीप, राजकुमार, सुषमा, सुनीता, सुधा, रोकैया, आरती, मुस्कान, प्रीति समेत कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. तसलीम

मो. तसलीम चतरा से 29 साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हैं. क्राइम रिपोर्टिंग, भ्रष्टाचार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि है. निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना इनकी पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >