इटखोरी. जेपी नगर मलकपुर मोड़ के पास ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. कार में बच्चे, महिला व पुरुष बैठे थे. संयाेग से कोई हताहत नहीं हुआ. जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग चौपारण से हजारीबाग जा रहे थे, तभी ट्रक ने टक्कर मार दी. कार मालिक व ट्रक चालक के बीच विवाद होने लगा. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस का गश्ती दल पहुंचा और मामले को शांत कराया.
झारखंड आंदोलनकारी ब्रह्मदेव दांगी की मौत
गिद्धौर. प्रखंड मुख्यालय के ऊपरटोला निवासी हास्य कलाकार सह झारखंड आंदोलनकारी ब्रह्मदेव दांगी (55) की मौत इलाज के दौरान सोमवार को हो गयी. बताया गया कि ब्रह्मदेव दांगी खेत में जा रहे थे. इस दौरान पैर फिसलने से वे गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी. परिजन उन्हें इलाज के लिए हजारीबाग ले गये, जहां चिकित्सकों ने रांची रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों व स्थानीय लोगों ने शोक व्यक्त किया है. उनका अंतिम संस्कार श्मशान घाट धोबिनियां घाट पर मंगलवार को किया गया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.