कई गांवों का ट्रांसफार्मर खराब, अंधेरे में रहने को विवश

जिला मुख्यालय में 17 से 18 घंटे ही मिल रही है बिजली

: जिला मुख्यालय में 17 से 18 घंटे ही मिल रही है बिजली चतरा. जिले में इन दिनों बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गयी है. जिला मुख्यालय में 17-18 घंटे बिजली मिल रही है. जिला मुख्यालय को छोड़ प्रखंडों में बिजली आपूर्ति की स्थिति और खराब है. कई प्रखंडों में 24 घंटे में मात्र छह से सात घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है, वह भी काट-काट कर. अनियमित बिजली आपूर्ति होने से लोग परेशान हैं. गर्मी से बचने के लिए एक मात्र सहारा बिजली है, लेकिन बिजली नहीं रहने से लोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं. कई गांवों में ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं. कहीं 10 दिनों से, तो कहीं एक माह से अधिक समय से ट्रांसफार्मर खराब हैं. ट्रांसफार्मर खराब रहने से संबंधित गांव व टोले के लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं. इस संबंध में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता आरके सिंह ने कहा कि जहां-जहां ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिल रही है, वहां ट्रांसफार्मर बदल कर बिजली बहाल की जा रही है. इटखोरी प्रखंड में 10 ट्रांसफार्मर खराब : इटखोरी. प्रखंड के अलग-अलग गांवों में 10 ट्रांसफार्मर खराब हैं, जिससे इन गांव के लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है. गर्मी में पंखे की हवा भी नसीब नहीं हो रही है. गांव के लोग दिन में पेड़ के नीचे बैठकर गर्मी से बच रहे हैं. जेई तरुण कुमार ने कहा कि खराब ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है, जैसे-जैसे ट्रांसफार्मर उपलब्ध होता है, वैसे उसे बदला जा रहा है. सिमरिया प्रखंड में दस ट्रंसफार्मर खराब : सिमरिया. प्रखंड के विभिन्न गांव में आठ ट्रांसफार्मर खराब पड़े हुए हैं. बानासाडी पंचायत के लिपदा रोड पर व मो उद्दीन के घर के पास, कुट्टी में टंडवा रोड स्थित कर्मचारी भवन के पास, सबानो पंचायत के इचाक कला गांव के हरिजन टोला व बबलू खान के घर के पास, आराआतु में महुआ टांड़ में, जांगी पंचायत के चाडराम गांव में, डाड़ी पंचायत के बकचोमा के ग्रीन फील्ड स्कूल के पास व पुंडरा पंचायत के सिकरी गांव के सियारी व रखौत में ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >