कुष्ठ रोग खोजी अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को कुष्ठ रोग खोजी अभियान को लेकर एलसीडीसी का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ.

हंटरगंज. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को कुष्ठ रोग खोजी अभियान को लेकर एलसीडीसी का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ. प्रशिक्षण चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वेद प्रकाश, बीएमडब्ल्यू अरुण यादव, एमटीएस राजेश कुमार, शिक्षा विभाग के बीपीओ संदीप गुप्ता ने दिये. चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि कुष्ठ रोग खोज अभियान 10 से 26 नवंबर तक चलेगा. इसे लेकर सभी प्रधानाध्यापक व अध्यापिका को कुष्ठ रोग से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया. बताया कि जो भी बच्चे व बच्चियों के त्वचा पर हल्के रंग के धब्बे घोव दाग प्रभावित हिस्सों मे सूनापन ठंड व गर्म का एहसास नहीं होता है. उंगली में आइठन नजर आता है, इसकी जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दें. उन बच्चों की जांच की जायेगी. जांच में कुष्ठ पाये जाने पर नि:शुल्क इलाज होगा. मौके पर प्रधानाध्यापक विपिन कुमार सिंह, उमेश तिवारी, दीपक कुमार सिंह, मो खालिद अख्तर, मो ऐजाज, विनोद रजक, फेकू दास, नागेंद्र कुमार, शंकर पासवान, अनिल सिंह के अलावा दर्जनों अध्यापक व अध्यापिका उपस्थित थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >