मंगला जुलूस में लाठी के परंपरागत खेल दिखाये

देवी मंडप समिति, नगवां व चट्टी समिति की ओर से मंगला जुलूस निकाला

इटखोरी. रामनवमी को लेकर रात को मंगला जुलूस निकाला गया. देवी मंडप समिति, नगवां व चट्टी समिति की ओर से मंगला जुलूस निकाला, जिसमें शामिल लोगों ने लाठी के परंपरागत खेल दिखाये. देर रात तक जुलूस विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुहरा. इस दौरान जय श्रीराम व बीर बजरंगी के जयकारे लगाये गये. जुलूस को लेकर पुलिस भी मुस्तैद रही.

महाबीरी पताकों से पटा इटखोरी

इटखोरी. रामनवमी को लेकर पूरा इटखोरी बाजार क्षेत्र केसरिया झंडों से पट गया है. जेपी नगर से लेकर नगवां चौक तक केसरिया झंडा लहरा रहा है. रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष पंकज सिंह व उनकी टीम पूरे आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं. पंकज सिंह ने बताया कि इस बार छह अखाड़ों की झांकी निकाली जायेगी. झांकियों को सम्मानित किया जायेगा. वहीं सुरक्षा के ख्याल से पुलिस प्रशासन मुस्तैद है. आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं, जिनसे हर गतिविधि पर नजर रखी जायेगी.

भक्तिभाव से निकाली गयी कलश यात्रा

इटखोरी. वासंतिक नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को सौनिया चैती दुर्गा पूजा समिति की ओर से कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें काफी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए. कलश यात्रा सौनिया दुर्गा पूजा स्थल से निकल कर जेपी नगर, इटखोरी चौक होकर मां भद्रकाली मंदिर स्थित उत्तर वाहिनी मोहाने नदी के तट पर पहुंची. यहां कलश में जल कर सभी लोग करीब 10 किमी की दूरी तय कर वापस पूजा स्थल पहुंचे, जहां विधि-विधान से कलश स्थापित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >