चोरी की बाइक व बैट्री के साथ तीन गिरफ्तार

छापामारी टीम में एएसआई श्री राम व कई जवान शामिल थे

प्रतापपुर. पुलिस ने चोरी की बाइक व बैट्री के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिसमें चरका कला गांव निवासी पवन कुमार, सुरेंद्र कुमार उर्फ छोटू व कुंदा थाना क्षेत्र के गड़गोरिया गांव निवासी सुरेंद्र कुमार भारती शामिल हैं. बताया गया कि कुछ दिन पूर्व प्रखंड मुख्यालय से एक बाइक व बैट्री की चोरी हुई थी. इसके बाद छापामारी अभियान चला कर तीनों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में एएसआई श्री राम व कई जवान शामिल थे.

छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

प्रतापपुर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अफसर आलम रामपुर गांव का रहने वाला है. वहीं एक अन्य आरोपी चांद आलम फरार है. पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर घर में घुस कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था. इसके बाद पुलिस ने अभियान चला कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >