संवेदक के घर से गहने व नकद की चोरी

आलमीरा में रखे गहने व नकद गायब हैं.

जोरी. जोरी बाजार के संवेदक श्रवण कुमार अग्रवाल के चतरा-गया मुख्य पथ पर स्थित बंद घर में चोरी हो गयी. चोरों ने आलमीरा में रखे गहने व नकद की चोरी कर ली. बताया गया कि संवेदक 19 मार्च से अपने पुत्र के पास रांची गये हुए थे. शुक्रवार को घर लौटे, तो देखा कि मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है और घर में सामान बिखरा पड़ा है. आलमीरा में रखे गहने व नकद गायब हैं. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार दल बल के साथ वहां पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >