घर से नकद समेत गहने की चोरी

सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

चतरा. सदर थाना क्षेत्र के लोवागड़ा गांव में शिक्षक विनोद पाठक के घर चोरी हो गयी. चोरों ने 22 हजार नकद, एक लाख 10 हजार के जेवर की चोरी की है. इस संबंध में शिक्षक ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना को दिये आवेदन में श्री पाठक ने बताया है कि 18 अप्रैल की रात गोतिया के यहां बारात आया हुआ था. शादी के बाद 19 अप्रैल की रात सभी लोग गहरी नींद में थे. इसी का फायदा चोरों ने उठाया. चोरों ने उनके घर घुस कर पत्नी के पर्स से 12 हजार नकद, सोने का नकबेसर, बहन गीता कुमारी का 10 हजार नकद व एक लाख पांच हजार के सोने का चेन समेत अन्य सामान की चोरी कर ली. चोरों ने मिथिलेश पाठक व एक अन्य के घर भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन दोनों के घरों में कुछ हाथ नहीं लगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >