जमीन कारोबारी पर गोली चलाने के मामले का नहीं हुआ खुलासा

शहर से सटे बभने मनोकामना मंदिर के पास जमीन कारोबारी बंधु यादव पर गोली चलाने के मामले का खुलासा नहीं हो पाया है

15 दिन के बाद भी पुलिस के हाथ खाली पत्नी अपराधियों पर कार्रवाई के लिए लगा रही हैं गुहार चतरा. शहर से सटे बभने मनोकामना मंदिर के पास जमीन कारोबारी बंधु यादव पर गोली चलाने के मामले का खुलासा नहीं हो पाया है. घटना के 15 दिन बीत गये है, लेकिन अब तक एक भी अपराधी को पुलिस नहीं पकड़ पायी है. बंधु यादव की पत्नी अरती देवी पति पर गोली चलाने वालो की गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग पुलिस पदाधिकारियों से कर रही है. साथ ही थाना पहुंच कर कार्रवाई की जानकारी ले रही है. लेकिन पुलिस द्वारा हमेशा अपराधियों की पकड़ धकड़ करने की बात कह कर वापस भेज दिया जा रहा है. आरती देवी ने बताया कि पुलिस सिर्फ मामले में लीपापोती कर रही है. अपराधियों पर कार्रवाई नहीं होने से परिवार के अन्य लोग दहशत में है. अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है. बंधु यादव के परिवार के लोगों ने पुलिस पदाधिकारियों से अपराधियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. मालूम हो कि 11 मई की देर शाम बंधु यादव पर अपराधियों ने कई गोली चलायी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे. आरोग्यम हॉस्पिटल हजारीबाग में ऑपरेशन कर गोली निकाली गयी थी. यहां कुछ दिन रहने के बाद रांची मेडिका ले जाया गया. जहां फिलहाल इलाज चल रहा है. बंधु यादव के फर्द बयान के आधार पर 12 नामजद व 10-15 अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है. हालांकि पुलिस लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चला रही है. कई संदिग्धो से पूछताछ की गयी है. घटना के तुरंत बाद कई लोगों को पूछताछ के बाद पीआर बांड पर छोड़ दिया गया था. इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि टेक्निकल सेल के माध्यम से अपराधियों तक पहुंचा जा रहा है. अपराधियों की गिरफ्तारियों को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >