मोरशेरवा मंदिर में गूंज रही है शादी की शहनाई

सोमवार की रात आठ जोड़ियों की शादी हुई.

पत्थलगड्डा. प्रखंड के नावाडीह बाजोबार स्थित मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में इन दिनों शादी की शहनाई गूंज रही है. सोमवार की रात आठ जोड़ियों की शादी हुई. विभिन्न गांवों से आये लोगों ने अपने पुत्र व पुत्री का विवाह कराया. मंदिर प्रबंधन समिति के संरक्षक सह पूर्व मुखिया मेघन दांगी ने बताया कि यहां पत्थलगड्डा प्रखंड के अलावा गिद्धौर, सिमरिया, चतरा समेत अन्य प्रखंड के लोग पहुंच कर अपने पुत्र व पुत्री का विवाह करा रहे हैं. लग्न में मंदिर लोगों से गुलजार है. विवाह व पूजन कार्य के लिए आ रहे लोगों को मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा पूरी सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है.

इटखोरी का तापमान पहुंचा 40 डिग्री

इटखोरी. प्रखंड में गर्मी का प्रभाव बढ़ गया है. सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है. दाेपहर में लोग बिना वजह घरों से निकलना नहीं चाह रहे हैं. मंगलवार को इटखोरी का तापमान 40 डिग्री रहा. लू के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है. स्थिति यह है कि सुबह करीब आठ बजे से गर्म हवा चलने लगती है. शाम पांच बजे के बाद ही लोग घरों से निकलना पसंद कर रहे हैं. गर्मी बढ़ते ही शीतल पेय पदार्थों व खीरा, तरबूज की मांग बढ़ने लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >