ठंड बढ़ी, गरीबों को अब तक नहीं मिला कंबल

प्रखंड में तीन दिन से ठंड व शीतलहरी बढ़ गयी है. चौक-चौराहों पर अलाव जलाकर लोग ठंड से बचाव कर रहे हैं.

इटखोरी. प्रखंड में तीन दिन से ठंड व शीतलहरी बढ़ गयी है. चौक-चौराहों पर अलाव जलाकर लोग ठंड से बचाव कर रहे हैं. कुहासे की वजह से ठंड का अहसास अधिक हो रहा है. सुबह नौ बजे के बाद ही लोग घरों से निकलते हैं. कड़ाके की ठंड का असर जनजीवन पर पड़ रहा है. सरकार द्वारा अबतक जरूरतमंद लोगों को कंबल उपलब्ध नहीं कराया गया है. पिछले साल मिले कंबल से ठंड से बचने का कोशिश कर रहे हैं. वह भी फट चुका है. लोग कंबल मिलने का इंतजार कर रहे हैं. इस संबंध में बीडीओ सोमनाथ बंकिरा ने कहा कि दो-तीन दिन में कंबल उपलब्ध होनेवाला है. शीघ्र ही सभी जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया जायेगा.

मुखिया ने कई जगह अलाव की व्यवस्था करायी

पत्थलगड्डा. नावाडीह पंचायत की मुखिया कंचन देवी ने ठंड को देखते हुए नावाडीह चौक, डमोल, जग्रनाथी, दुर्गा मंडप, चौथा सहित कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करायी. मुखिया ने बताया कि इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इसे देखते हुए लकड़ी की व्यवस्था की गयी. मौके पर पूर्व मुखिया मेघन दांगी, गोपाल दांगी,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >