लापता लड़की पहुंची थाना, पुलिस के समक्ष दिया बयान

वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र से अपहृत छात्रा ने गुरुवार की सुबह वशिष्ठ नगर थाना में आत्मसमर्पण कर दिया.

जोरी. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र से अपहृत छात्रा ने गुरुवार की सुबह वशिष्ठ नगर थाना में आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण करने के बाद युवती ने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था. वह अपनी इच्छा से घर से गयी थी. वह बालिग है. वह न्यायालय में अपनी बातें रखेगी. थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने युवती का मेडिकल परीक्षण व न्यायालय में बयान दर्ज करवाने के लिए चतरा भेज दिया. ज्ञात हो कि युवती की मां ने गत 16 अक्तूबर को कोचिंग जाने के दौरान अपहरण किये जाने से संबंधित आवेदन वशिष्ठ नगर थाना में दिया था. आवेदन में बेटी को नाबालिग बताया है. थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़िता के आवेदन पर पुलिस काम कर रही थी. फिलहाल इसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए चतरा भेजा गया है. वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >