सिमरिया. महाशिवरात्रि पर लेपो शिव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. कलशयात्रा में 201 श्रद्धालु शामिल हुए. मुखिया पुरन राम ने श्रद्धालुओ को कलश देकर यात्रा का शुभारंभ किया. कलश लेकर श्रद्धालु दासी पहाड़ी मंदिर स्थित नदी पहुंचे. यहां पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा. इसके बाद नगर भ्रमण करते हुए लेपो शिवमंदिर व हुरनाली शिव मंदिर पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया. इस दौरान हर हर महादेव, जय बाबा भोलेनाथ के जयकारे से शिवालय गूंज उठा. मुखिया ने कहा कि यहां हर वर्ष कलश यात्रा निकाली जाती है और भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जाता है. कलश यात्रा में वकील राम, कार्तिक साव, बाबूलाल भोगता समेत कई लोग शामिल थे.
गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी कलश यात्रा

गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी कलश यात्रा
Copied link
गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी कलश यात्रा