न्यू यंग क्लब की झांकी में दिखेगा बजरंगबली का विराट रूप

कलाकार झांकी को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं.

चतरा. शहर के न्यू यंग क्लब नगवां में इस बार रामनवमी में भगवान बजरंगबली का विराट रूप दिखेगा. महासमिति के सचिव सह न्यू यंग क्लब के अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में आकर्षक झांकी तैयार की जा रही है. कलाकार झांकी को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. झांकी में भगवान हनुमान की गोद में छत्रपति शिवाजी महाराज की झलक भी दिखायी देगी, जो श्रद्धा व वीरता का अद्भुत संगम को प्रस्तुत करेगी. अध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय कलाकार झांकी को बनाने में लगे हुए है. मूर्तियों के निर्माण से लेकर साज-सज्जा की हर पहलू पर बारीकी से काम किया जा रहा है. झांकी के माध्यम से समाज में धर्म, साहस व राष्ट्रभक्ति का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है. रामनवमी को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. रामनवमी को सफल बनाने में उपाध्यक्ष उपेंद्र साव, सचिव नेपाली साव, सह सचिव मंडल वर्मा, कोषाध्यक्ष राहुल वर्मा, सदस्य रूपेश, प्रिंस, टिंकू, डब्लू, मनीष, पंकज, भीमा, श्याम, गोलू, नरेश, अर्जुन, सन्नी, सोनू, सिकंदर, पिंटू, आनंद, धीरज लगे हुए हैं.

महाष्टमी को मां भद्रकाली मंदिर में संधि बलि दी गयी

इटखोरी. वासंतिक नवरात्र के महाअष्टमी को मां भद्रकाली मंदिर में कूष्मांडा संधि बलि दी गयी. कूष्मांडा संधि बलि में भुआ, ईख, नारियल, सेब व संतरा की बलि दी गयी. निर्धारित समय दोपहर 2:11 मिनट होते ही साधकों व भक्तों ने खड़ग से बलि दी. इस दौरान मां भद्रकाली मंदिर परिसर जय मां भद्रकाली के जयघोष से गूंज उठा. संधि बलि के बाद मां भद्रकाली का महाआरती हुई. उसके बाद श्रद्धालुओं को माता का दर्शन करने के लिए गर्भगृह में प्रवेश कराया गया. मौके पर मंदिर में काफी भीड़ थी. महाअष्टमी के मौके पर मां भद्रकाली मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था. माता का शृंगार पूजन किया गया. संधि बलि में एसपी सुमित कुमार अग्रवाल, जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, सीओ सविता सिंह व उनके पति, प्रबंधन समिति सदस्य सीताराम सिंह, डॉ मृत्युंजय सिंह, विजय चौरसिया, प्रदीप सिंह समेत काफी संख्या में श्रद्धालु थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >