जनगणना 2027 का पहला चरण आज से होगा शुरू

पहले चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना व दूसरे चरण में जनसंख्या गणना होगी

: पहले चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना व दूसरे चरण में जनसंख्या गणना होगी चतरा. भारत की जनगणना विश्व की सबसे बड़ी जनगणना प्रक्रिया है. देश की 16वीं व स्वतंत्रता के बाद की आठवीं जनगणना होगी. पहली बार जनगणना डिजिटल रूप से होगी. जनगणना आंकड़े केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं व विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है. जनगणना दो चरणों में होगी. पहले चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना व दूसरे चरण में जनसंख्या गणना होगी. पहले चरण की शुरुआत एक मई से होगी, जो 14 जून 2026 तक चलेगी. यह जानकारी प्रधान जनगणना पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि एक मई से 15 मई तक सेल्फ एन्यूमरेशन, 16 मई से 14 जून तक हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन चलेगा. फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना प्रस्तावित है. जिले में जनगणना के लिए 13 चार्ज पदाधिकारी (12 ग्रामीण व एक शहरी) बनाये गये हैं. इसके अंतर्गत 2418 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक चिह्नित किये गये हैं, जिनके लिये 343 सुपरवाइजर व 1928 प्रगणक प्रतिनियुक्त किये गये हैं. उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण जनवरी 2026 में आयोजित किया गया था. चार्ज पदाधिकारी, अपर चार्ज पदाधिकारी, तकनीकी सहायकों का प्रशिक्षण 10 से 12 मार्च 2026 तक व फील्ड ट्रेनर्स के माध्यम से 27 अप्रैल से नौ मई तक प्रणगकों व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण चार्ज स्तर पर कराया जा रहा है. हाउस लिस्टिंग ब्लॉक का कार्य व सीमांकन कार्य 25 अप्रैल तक पूर्ण कर लिया गया है. प्रगणकों व सुपरवाइजरों का पंजीकरण भी इसी तिथि तक संपन्न हो चुका है. वहीं एचएलबी विवरण, सुपरवाइजरी सर्किल निर्माण व आवंटन का कार्य 30 अप्रैल तक पूर्ण कर लिया गया है. उपायुक्त ने कहा कि जनगणना के दौरान दी गयी सभी जानकारियां पूर्णत: गोपनीय रखी जायेगी. उन्होंने लोगों से साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की अपील की. कहा कि जनगणना के दौरान कोई भी जानकारी, ओटीपी या बैंक विवरण नहीं मांगी जायेगी. प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर ही आवश्यक जानकारी एकत्र की जायेगी. मौके पर जिला जनगणना अधिकारी सह एसी अरविंद कुमार, एसडीओ जहूर आलम, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, डीपीआरओ शकील अहमद उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >