15 दिनों में मां भद्रकाली मंदिर में मात्र 135 जोड़ों का विवाह

मंदिर की जगह वैंक्वेट हॉल में शादी करना कर रहे हैं पसंद

: मंदिर की जगह वैंक्वेट हॉल में शादी करना कर रहे हैं पसंद इटखोरी. पांच साल पहले तक मां भद्रकाली मंदिर में लग्न के दिनों में मेला की तरह भीड़ लगी रहती थी. दिन व रात यहां लोगों की आवाजाही लगी रहती थी, लेकिन अब वैसा कुछ नहीं है. अब लाेग मंदिर की जगह रिसॉर्ट व होटलों में विवाह समारोह आयोजित करना पसंद करते हैं. यही कारण है कि 15 दिनों में मां भद्रकाली मंदिर में मात्र 135 जोड़ों का विवाह आयोजित हुआ है, जो पांच साल में काफी कम है. प्रत्येक वर्ष मंदिर परिसर में होने वाली विवाह का संख्या कम होती जा रही है, जिससे मंदिर का राजस्व प्रभावित हुआ है. पांच साल पहले मां भद्रकाली मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष डेढ़ दो हजार शादी होती थी, जो घटकर करीब 500 हो गयी है. आधुनिक हाई प्रोफाइल युग में वर-वधु पक्ष के लोग अब होटलों, मैरेज हाउस ,रिसॉर्ट में विवाह करना पसंद कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >