होमगार्ड अभ्यर्थियों का तकनीकी जांच परीक्षा 10 मई को

होमगार्ड अभ्यर्थियों का तकनीकी जांच परीक्षा 10 मई को

चतरा. होमगार्ड तकनीकी अभ्यर्थियों का तकनीकी जांच परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है. अब 10 मई को परीक्षा आयोजित होगी. इसके पूर्व 30 अप्रैल को तकनीकी परीक्षा आयोजित होने वाली थी, लेकिन अपरिहार्य कारणो से स्थगित किया गया है. शारीरिक जांच परीक्षा में सफल सभी चतरा शहरी तकनीकी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि में झारखंड गृह रक्षा वाहिनी जिला समादेष्टा कार्यालय में आने की बात कही गयी. यह जानकारी उपायुक्त सह गृहरक्षक नवनामांकन समिति के अध्यक्ष रवि आनंद ने दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >