अग्निशमन दस्ता ने बच्चो को किया जागरूक

दयानंद पब्लिक स्कूल के सीआईएसएफ अग्निशमन दस्ता द्वारा सुरक्षा को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया.

टंडवा. दयानंद पब्लिक स्कूल के सीआईएसएफ अग्निशमन दस्ता द्वारा सुरक्षा को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों को आग बुझाने, आग पर तुरंत काबू पाने व आग से स्वयं को सुरक्षित रखने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गयी. इसके साथ ही फायर सिलिंडर (अग्निशामक यंत्र) के सही उपयोग के बारे में भी बताया गया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों को डेमो के माध्यम से आग बुझाकर दिखाया गया. जिससे उन्हें वास्तविक परिस्थितियों में सही कदम उठाने की समझ मिली. कार्यशाला में स्कूल के नर्सरी से कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. एनटीपीसी अग्निशमन दस्ता के अधिकारियों ने अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. सिमरिया डिग्री कॉलेज में शिक्षक प्रतिनिधि बने अमिताभ सिमरिया. सिमरिया डिग्री कॉलेज में बुधवार को शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव किया गया. चुनाव प्रक्रिया प्राचार्य मिथलेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया. चुनाव में दो उम्मीदवार मानवशास्त्र विभाग के अमिताभ कुमार सिन्हा व राजनीति शास्त्र विभाग के योगेंद्र प्रसाद वर्मा ने अपना नामांकन किया. जिसमें मतदान के माध्यम से अमिताभ कुमार सिन्हा को 12 मत प्राप्त हुए, जबकि योगेंद्र वर्मा को नौ मत प्राप्त हुए. मौके पर श्री सिन्हा ने कहा कि शिक्षकों के समस्याओं को हर संभव समाधान करने का प्रयास किया जायेगा. मौके पर शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >