हंटगरंज का था खलारी पुलिस पर फायरिंग करनेवाला अपराधी

खलारी थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती दल पर फायरिंग करनेवाले अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

रांची. खलारी थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती दल पर फायरिंग करनेवाले अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक लोडेड कट्टा, 14 कारतूस, घटना में प्रयुक्त कार व बाइक बरामद की गयी है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बलेरी निवासी राहुल दास (29) पिता-सहेंद्र दास के रूप में की गयी. ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने अपने कार्यालय कक्ष में पूरे मामले का खुलासा किया. इस दौरान खलारी डीएसपी थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी, थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे. पुलिस के अनुसार खलारी थाना क्षेत्र के पुरनी राय स्थित बंबई होटल के पास रात करीब 12 बजे गश्ती कर रही पुलिस टीम पर चार-पांच अपराधियों ने फायरिंग की थी. घटना में गश्ती दल के हवलदार रामशरेख शर्मा के पैर में गोली लगी थी, जिसमें वह घायल हो गये थे. इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी रवि कुमार सोनी के बयान पर खलारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पुलिस के अनुसार एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की देखरेख में पुलिस उपाधीक्षक खलारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने छापामारी कर राय-बुढ़मू रोड स्थित पाही जंगल के पास से आरोपी राहुल दास को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार (जेएच-03 एन-1396) और बिना नंबर की बरामद की गयी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, राहुल दास हाल ही में शेरघाटी जेल से छूटा था और अपने साथियों के साथ फिर से किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था. पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार आरोपी को है आपराधिक इतिहास: पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य है और झारखंड-बिहार के कई जिलों में डकैती और लूट जैसी घटनाओं में शामिल रहा है. उसके खिलाफ गया के बाराचट्टी, चतरा के हंटरगंज व गिरिडीह के सरिया थाना में मामले दर्ज हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >