गिद्धौर. सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा शनिवार को प्रखंड के सिंदुआरी कला के हरिजन टोला में रास्ता विवाद के निबटारे को लेकर पहुंचे. सीओ ने यहां ग्रामीणों से विभिन्न जानकारी ली. गांव में रास्ते को लेकर कैलाश यादव व ग्रामीणों में विवाद हुआ था. इसे लेकर ग्रामीणों ने दस दिन पूर्व डीसी को आवेदन दिया था. सीओ ने बताया कि एसडीओ के निर्देश पर विवादित स्थल पर दोनों पक्षों से जानकारी ली. दोनों पक्षों को आपसी सहमति बनाने की बात कही. थाना दिवस पर दोनों पक्षों को कागजात लेकर आने की बात कही गयी. मौके पर सीआइ प्रमोद सिन्हा, पप्पू यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
