शहर को स्वच्छ, सुंदर व व्यवस्था किया जायेगा : राजेश

नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ राजेश साह ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया.

चतरा. नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ राजेश साह ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी वर्ग के लोगों का प्यार मिल रहा है. जनता का स्नेह और विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाया कि अध्यक्ष बनने के बाद नगर परिषद क्षेत्र में विकास काम तेजी से किया जायेगा. नगर को स्वच्छ, सुंदर व व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जायेगा. उन्होंने मतदाताओं से एक मौका देने की अपील की. मौके पर जितेंद्र जैन, आलोक कुमार, कुमार विवेक, शिव कुमार चौबे समेत कई शामिल थे.

बस स्टैंड को बनाया जायेगा आधुनिक: यमुना

चतरा. नगर परिषद पद के प्रत्याशी यमुना प्रसाद उर्फ मंदूर साव ने बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से जिताने की अपील की. उन्होंने कहा कि पिछले बार अध्यक्ष बनने के दौरान क्षेत्र में कई कार्य किये गये थे. इसे देखते हुए लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है. दोबारा मौका मिला, तो शहर में सभी सुविधाएं बहाल की जायेंगी. बोर्ड की पहली बैठक में ही होल्डिंग टैक्स से निजात दिलायी जायेगी. शहर के सभी वार्डो में मूलभूत सुविधाएं बहाल की जायेंगी. बस स्टैंड को आधुनिक बनाया जायेगा. मौके पर रोहित कुमार समेत अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >