इटखोरी. राजकीय इटखोरी महोत्सव का समय नजदीक आते ही मां भद्रकाली मंदिर परिसर का रौनक बढ़ने लगा है. मुख्य प्रवेश द्वार व अंदर के गेटों का रंगाई पूरा हो गया है. मुख्य प्रवेश द्वार का रंगाई पूरा होने से खूबसूरती बढ़ गया है. रंगरोगन तेजी से किया जा रहा है. वन विभाग द्वारा गैबिय का मरम्मत व रंगाई कराया जा रहा है. सड़क किनारे फलेंक को समतल किया जा रहा है. ब्लॉक मोड़ से मंदिर परिसर तक सड़क किनारे गड्ढों को भरा जा रहा है.