जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा क्षेत्र

रामनवमी पर दशमी रात झांकी के साथ जुलूस निकाला गया

सिमरिया. रामनवमी पर दशमी रात झांकी के साथ जुलूस निकाला गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. सुभाष चौक पर रामभक्तों ने पारंपरिक हथियारों से हैरतअंगेज खेल दिखाये. इस दौरान जय श्रीराम व जय हनुमान के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा. मंच का उदघाटन प्रभारी एसडीओ महेश्वरी प्रसाद, एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल, महासमिति अध्यक्ष बिनोद बिहारी पासवान ने संयुक्त रूप से किया. नौ अखाड़ों ने सिमरिया चौक पर झांकियों का प्रदर्शन किया, जिसमें धर्मवीर क्लब बानासांड़ी, पुराना अखाड़ा बाजारटांड सिमरिया, युवा ज्योति क्लब सबानो, रामनवमी पूजा समिति पगार खपिया, कर्मवीर क्लब गोवा कला, नव युवा जागृति क्लब हर्षनाथपुर, नवयुवक एकता क्लब रोल, रामनवमी पूजा समिति डाड़ी व सनातन युवा क्लब एदला की झांकी शामिल हैं. मंच का संचालन दयानिधि सिंह, मनोरंजन महाजन व रंजीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, सीओ गौरव कुमार राय, थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह, प्रमुख रोहन साव, उप प्रमुख दामोदर गोप, जिप सदस्य देवनंदन साहु, रोहिणी देवी, मुखिया पार्वती देवी, सांसद के पुत्र छोटू कुमार, सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, प्रेम विकास सिंह, जयप्रकाश सिंह, अनामिका देवी, रामगुलाब राम, सुबोध पांडेय समेत अन्य उपस्थित थे. बेहतर झांकियां हुई पुरस्कृत बेहतर झांकी जुलूस प्रदर्शन करने पर पुराना अखाड़ा बाजारटांड़ सिमरिया को प्रथम पुरस्कार मिला. सनातन युवा क्लब एदला को द्वितीय व नव युवा जागृति क्लब हर्षनाथपुर को तृतीय पुरस्कार दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >