हंटरगंज में भूमि विवाद को लेकर मारपीट, दस घायल

प्रखंड के लेंजवा पंचायत के अकोना गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई.

हंटरगंज. प्रखंड के लेंजवा पंचायत के अकोना गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. इस घटना में 10 लोग घायल हो गये. घायलो में मनोज यादव, कौशल्या देवी, तीला देवी, शुद्धि यादव, जागेश्वर यादव, दीपू यादव, राजवीर यादव, बुटू यादव, अनीता देवी व सुनीता देवी शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल मनोज यादव व जागेश्वर यादव को चतरा सदर अस्पताल भेजा गया. घायल मनोज ने बताया कि सतन यादव व शंभू यादव के परिवार की ओर से उनकी रैयती जमीन पर जबरन वृक्ष लगाया जा रहा था. मना करने पर सभी ने लाठी-डंडे से पूरे परिवार पर हमला कर दिया. मनोज ने सतन यादव शंभू यादव के अलावा उनके अन्य परिवार पर मारपीट से संबंधित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >