टंडवा. क्षेत्र में व्याप्त जल संकट को देखते हुए नॉर्थ कर्णपुरा परियोजना द्वारा परियोजना प्रभावित गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकर सेवा प्रारंभ की गयी है. बताया गया कि इस पहल के तहत छह प्रभावित गांवों में जल टैंकरों की व्यवस्था की गयी है. इनमें टंडवा में तीन टैंकर, गाड़ीलौंग, कामता, रहम, नईपारम दुंदुवा में दो-दो टैंकर से पानी आपूर्ति की जायेगी. इस योजना का शुभारंभ डीजीएम एचआर अभिषेक आंनद, वरिष्ठ प्रबंधक, आर एंड आर शबलराम पात्रा, राहुल कुमार, असीम अहमद व टंडवा मुखिया सुनीता देवी द्वारा किया गया. टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर गांव भेजा गया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनील चौरसिया, विकास मालाकार, सुधीर चौरसिया, कृष्णा भगत, सुभाष दास समेत कई उपस्थित थे.
परियोजना प्रभावित गांवों में पेयजल के लिए टैंकर सेवा शुरू
बताया गया कि इस पहल के तहत छह प्रभावित गांवों में जल टैंकरों की व्यवस्था की गयी है.
