एक माह से पंचायत सेवक विहीन है टंडवा पंचायत

प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास, मनरेगा, पशुधन योजना समेत कई कार्य बाधित हैं.

: पंचायत के विकास कार्य बाधित प्रतापपुर. प्रखंड की टंडवा पंचायत में एक माह से पंचायत सेवक नहीं हैं, जिससे पंचायत का विकास कार्य बाधित हो रहा है. प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास, मनरेगा, पशुधन योजना समेत कई कार्य बाधित हैं. आवास योजना के लाभुक लाटो देवी, देवंती देवी, हेमानी देवी, रामकलिया देवी, उगनी देवी व रेखा ने बताया कि आवास का पहला किस्त आया, फिर बाद में कर्ज लेकर आवास का कार्य कर दिया है, लेकिन भुगतान की राशि नहीं मिल रही है. जब जियो टैग की बात हुई, तो पंचायत सेवक का पता नहीं है, जिससे लाभुक परेशान हैं. आवास कार्य करने में बाधा हो रही है. इसी तरह अबुआ आवास, पशुधन शेड समेत अन्य कार्य बाधित हैं. कई जॉब कार्डधारियों ने बताया कि पंचायत सेवक नहीं रहने की वजह से मजदूर परेशान हैं. मजदूर पलायन करने पर मजबूर हैं. इसके अलावा वित्तीय कार्य भी बाधित है. उपमुखिया कमलेश यादव ने बताया कि पंचायत सेवक नहीं रहने से परेशानी हो रही है. बता दें कि सात फरवरी को जिला द्वारा विश्वंभर कुमार को टंडवा पंचायत में प्रभार के लिए पत्र निर्गत हुआ है, लेकिन आज तक प्रभार ग्रहण नहीं किया है. विश्वंभर कुमार ने बताया कि पंचायत के कुछ लोगों की वजह से ही प्रभार ग्रहण नहीं कर रहे हैं. इसे लेकर डीडीसी को आवेदन दिये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >