मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखें: एसडीओ

एसडीओ ने कहा कि कौलेश्वरी पर्वत सनातन, जैन व बौद्ध धर्म का संगम स्थल है.

हंटरगंज. मां कौलेश्वरी पर्वत पर रामनवमी के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. विधि व्यवस्था की जानकारी लेने के लिए मां कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ जहुर आलम व जिप अध्यक्ष ममता कुमारी गुरुवार को पहुंचे. सीओ सह प्रबंधन समिति के सचिव रितिक कुमार, बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप, थाना प्रभारी प्रभात कुमार को विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. वहीं चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल, बिजली, पार्किंग, शौचालय आदि की जानकारी ली. एसडीओ ने कहा कि कौलेश्वरी पर्वत सनातन, जैन व बौद्ध धर्म का संगम स्थल है. मेला में आ रहे श्रद्धालुओं किसी तरह की असुविधा नहीं हो, इसे लेकर दिशा निर्देश दिया गया है. मेला को सफल बनाने में प्रबंधन समिति के सदस्य कौशलेंद्र कुमार सिंह, अरुण चौरसिया, बसंती पन्ना, समरेश सिंह ऊर्फ पिंटू सिंह, अशर्फी सिंह, अनिरुद्ध सिंह, कालेश्वर यादव, रोशन सिंह, दिलीप दास के अलावा सभी सदस्य लगे हुए हैं.

रामनवमी को लेकर महाबीरी पताकों से पटा क्षेत्र

गिद्धौर. रामनवमी को लेकर पूरा गिद्धौर महाबीरी पताकों से पट गया है. महासमिति के अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में ब्लॉक मोड़ से मेला टांड़ तक मुख्य सड़क के दोनों ओर झंडे लगाये गये हैं. रामनवमी को लेकर लोग भक्ति में डूबे हुए हैं. दशमी की रात झांकी निकाली जायेगी. रामनवमी को लेकर दशमी को मेलाटांड़ में मेला लगेगा. विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार के नेतृत्व में मेलाटांड़ की साफ-सफाई की गयी है. मौके पर परमेश्वर दांगी, बबलू कुमार साव, सुनील राणा, झांकी अध्यक्ष विकास कुमार, बैजनाथ दांगी, अनिल दांगी समेत कई शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >