शिक्षा से ही समाज व राष्ट्र का निर्माण होता है : जनार्दन

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय का वार्षिकोत्सव

: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय का वार्षिकोत्सव चतरा. पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि चतरा विधायक जनार्दन पासवान, विशिष्ट अतिथि सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल, प्राचार्य डॉ सुरेंद्र लोखंडे, दिल्ली से आयी समाजसेवी सुषमा ने संयुक्त रूप से किया. छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों को स्वागत किया गया. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा से ही समाज व राष्ट्र का निर्माण संभव है. इसलिए विद्यार्थियों को मन लगा कर पढ़ाई करने व अपने माता-पिता, क्षेत्र व राज्य का नाम रोशन करने की बात कही. प्राचार्य ने अपने दो साल के कार्यकाल में विद्यालय के विकास के लिए किये गये कार्यों की जानकारी दी. मौके पर नेशनल गेम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया. संचालन कुमारी पदमिनी ने किया. मौके पर उप प्राचार्य शशिभूषण मिश्रा, रूबी कुमारी समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >