कान्हाचट्टी. प्रखंड के केदरी गांव निवासी होमगार्ड जवान अजय यादव के छह वर्षीय पुत्र निशांत कुमार की मौत सर्पदंश से हो गयी. जानकारी के अनुसार, उसके चाचा के घर बारात आने वाली थी. इस दौरान शाम पांच बजे निशांत चापानल पर पानी पी रहा था. इस दौरान एक सांप ने उसे डंस लिया. बच्चे की चीख सुन कर परिजन वहां पहुंचे और आनन फानन में उसे सदर अस्पताल चतरा ले जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इस तरह शादी की खुशी गम में बदल गया.
करंट लगने से सोकी गांव के युवक की मौत
मयूरहंड. फ्रीज मरम्मत के दौरान करंट लगने से सोकी गांव निवासी छात्रधारी महतो (45) की मौत सोमवार की शाम हो गयी. वह अपने घर में फ्रीज की मरम्मत कर रहे थे. इस दौरान उन्हें करंट लगा. हालांकि परिजन उन्हें आनन-फानन में हजारीबाग अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक एक पैर से निःशक्त थे.
