दो कार की आमने-सामने टक्कर में छह घायल

सभी का प्राथमिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया.

इटखोरी. हजारीबाग रोड स्थित बघमुंडी मोड़ के पास दो कार (जेएच 01 एक्यू-6688) व (जेएच 01 डीवी-2514) के बीच आमने सामने टक्कर हो गयी, जिसमें छह लोग घायल हो गये. घायलों में रांची गांधीनगर के राजेंद्र प्रसाद, उनकी पत्नी सरोज देवी गांधीनगर, रांची के टीपूदाना के एस लता, राधिका, वेंकटेश व विघ्नेश शामिल हैं. घटना मंगलवार दोपहर 12 बजे की है. सभी का प्राथमिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. घायल सभी की स्थिति खतरे से बाहर है. जानकारी के अनुसार, राजेंद्र प्रसाद व उनकी पत्नी पटना से रांची लौट रहे थे. दूसरे कार पर सवार लोग एस लता, राधिका, वेंकटेश व विग्नेश रांची से मां भद्रकाली मंदिर जा रहे थे. बघमुंडी के पास दोनों कार आमने सामने टकरा गयी. ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने सभी को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >