बारिश होते ही तालाब बन जाता है मिलन चौक, वर्षों से जलजमाव झेल रहे लोग

पत्थलगड्डा के सिंहनी गांव में जलजमाव से लोग बेहाल हैं. गलियों में तालाब जैसा पानी भरने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन से पक्की नाली और सड़क की मांग की गई.

पत्थलगड्डा. प्रखंड क्षेत्र के सिंघानी स्थित मिलन चौक मोहल्ले के लोग इन दिनों बारिश होते ही भारी मुसीबतों का सामना कर रहे हैं. बरसात का मौसम शुरू होते ही बारिश होने के बाद इस टोले की गलियां पूरी तरह जलमग्न होकर तालाब का रूप धारण कर लेती हैं. जिससे पूरे मोहल्ले में जलजमाव की विकट समस्या उत्पन्न हो गई है. यहां की गलियों में पानी भर जाने के कारण मुहल्ले वासियों को विशेषकर बुजुर्गों व स्कूली बच्चों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है.

यहां जलजमाव की वजह से हर तरफ गंदा पानी व बदबूदार कीचड़ जमा रहता है. जिससे यहां मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बना रहता है. मोहल्ले में रहने वाले ग्रामीण पशु चिकित्सक सह समाजसेवी बालेश्वर चंद्रवंशी, शिक्षक अनन्त कुशवाहा, आशीष कुमार, सेवानिवृत कर्मचारी सरयू राम आदि लोगों का कहना है कि यहां पानी निकासी के लिए पक्की नाली व पक्की सड़क के अभाव के कारण हर साल बारिश के दिनों में उन्हें इस नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ता है.

मोहल्ले के ग्रामीणों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रखंड प्रशासन तक गुहार लगाई जा चुके है. लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है, अब तक इसपर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. ग्रामीणों ने एक स्वर में प्रखंड प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को संज्ञान लेते हुए यहां जल्द से जल्द पक्की नाली व सड़क का निर्माण रानी की मांग किया है.ताकि सालों से चली आ रही परेशानी से लोगों को मुक्ति मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >