Chatra (सिमरिया): प्रखंड मुख्यालय स्थित बिंदेश्वरी एचपी गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी कार्यालय में रविवार को गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी रही. गैस की इंट्री कराने और ओटीपी देने के लिए सुबह ही उपभोक्ता एजेंसी के कार्यालय पहुंच गये थे. कार्यालय के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग लाइन में खड़े होकर खड़े थे. सभी अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. नाम पुकारे जाने पर लोग दौड़कर खिड़की के पास पहुंच जाते और गैस के लिए ओटीपी नंबर देने के बाद स्वीकृत होने पर लोग खाली सिलेंडर लेकर गोदाम की ओर दौड़ लगा रहे थे.
देशभर में गैस के लिए लोग परेशान
कड़ी धूप में दिन भर गैस लेने के लिए लोगों में होड़ मची हुई थी. गैस के सामने लोगो को भीषण गर्मी की भी चिंता नहीं थी. साथ ही गैस को लेकर लोगों में अफरा तफरी का महौल था. कार्यालय के बाहर लोग हो-हल्ला भी मचा रहे थे. कार्यालय के नीचे काफी संख्या में बाइक लगे हुए थे. दुकानदारों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी. देश में गैस की किल्लत से आमलोग परेशान हैं. समय से गैस नहीं मिलने से दिन प्रतिदिन लोगों में परेशानी बढ़ती जा रही है. गैस कंपनी ने 45 दिनों का नियम लागू कर दिया है. इसे लेकर भी लोगों में काफी परेशानी बढ़ी हुई है.
ये भी पढ़ें…
Giridih: दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 12 लाख के गहनों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे बिहार के CM सम्राट चौधरी, बाबा से मांगी बिहार की उन्नति
