कलश यात्रा के साथ श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ शुरू

गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी.

सिमरिया. प्रखंड के डाड़ी पतरा पोखर स्थित शिव महावीर मंदिर में पांच दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ को लेकर शनिवार को गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कालीचरण सिंह शामिल हुए . कलश यात्रा में 1001 श्रद्धालु मंदिर परिसर से निकल कर मानत नदी के तट पर पहुंचे, जहां यज्ञाचार्य धीरेंद्र शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया. इसके बाद कलश लेकर नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंच कर कलश को स्थापित किया. इस दौरान हर हर महादेव, जय शंभु बाबा, जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारे लगाये गये. यज्ञाचार्य ने कहा कि यज्ञ के आयोजन से गांव में सुख, शांति व समृद्धि की प्राप्ति होती है. साथ ही गांव में अच्छी बारिश भी होती है. यज्ञ समिति के अध्यक्ष ने कहा कि यज्ञ के दौरान सांध्यकालीन भजन कीर्तन व रात्रि में प्रवचन का कार्यक्रम होगा. कलश यात्रा में जिप सदस्य रोहिणी देवी, मुखिया अनिता देवी, शकुंतला देवी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनामिका देवी समेत भाजपा नेता बिनोद बिहारी पासवान, उपप्रमुख दामोदर गोप, अक्षवट सिंह, लीलाधर महतो,भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित कुमार साहू, गोपाल महतो, उमाशंकर सिंह, रवींद्र सिंह, लवकुश सिंह, जागेश्वर प्रसाद कुशवाहा, नागेश्वर महतो, बंशी साव, मिनुमिता, मंजू देवी के अलावा यज्ञ समिति के सदस्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >