दंतार में दुकानें खुलीं, माहौल शांतिपूर्ण

हालांकि सुरक्षा को लेकर पुलिस सभी संवेदनशील स्थलों पर तैनात दिखी.

जोरी. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के दंतार में बाजार शुक्रवार को सामान्य दिनों की तरह खुला रहा. दुकानों में खरीद-बिक्री हुई. चौक-चौराहों पर लोगों की उपस्थिति देखी गयी. हालांकि सुरक्षा को लेकर पुलिस सभी संवेदनशील स्थलों पर तैनात दिखी. मालूम हो कि गुरुवार को हाई स्कूल के पास स्थित पंचदेव मंदिर की चहारदीवारी पर किसी शरारती तत्व ने कुछ अशोभनीय शब्द लिख दिये थे, जिससे माहौल बिगड़ गया था. विरोध में लोगों ने बाजार बंद रखा था. साथ ही शरारती तत्वों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. प्रशासन के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए थे.

पानी की तलाश में गांव में पहुंचा मोर

गिद्धौर. भीषण गर्मी में आम लोगों के साथ पशु-पक्षी भी परेशान हैं. पानी की तलाश में वे इधर-उधर भटक रहे हैं. इसी बीच गुरुवार को एक मोर पानी की तलाश में बघमरी गांव पहुंच गया. मोर ने एक घर के बाहर बर्तन में रखे पानी को पीकर अपनी प्यास बुझायी. ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के दिनों में यह मोर लगभग रोज गांव में पानी पीने आता है और प्यास बुझाने के बाद फिर जंगल की ओर लौट जाता है.

हाथी से पीड़ित परिवारों के बीच मुआवजा वितरण

टंडवा. वन क्षेत्र अंतर्गत 2025-26 में हाथी के हमले से पीड़ित परिवारों के बीच मुआवजा का वितरण किया गया. वन क्षेत्र के डहु, सिधपा, बड़गांव, सराढू, राहम, लरंगा, उतराठी, दुंदुआ, नईपारम, पदमपुर, गोविंदपुर, धनगड्डा के 66 पीड़ित परिवारों के बीच आठ लाख 70 हजार 500 रुपये मुआवजा वितरण किया गया. हाथी के हमले से मृत बड़गांव निवासी स्व नकुल मुंडा के परिजनों को चार लाख सहयोग राशि दी गयी. मुआवजा वितरण रेंजर मुक्ति प्रकाश पन्ना, जिप सदस्य सुभाष यादव व वनरक्षी निर्मल मुंडा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >