गिद्धौर . प्रखंड मुख्यालय स्थित कौलेश्वरी मंदिर परिसर में अखिल भारतीय तैलीक साहू समाज की गिद्धौर-पत्थलगड्डा प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन को लेकर बैठक बुलायी गयी. बैठक में जिलाध्यक्ष जीवलाल साहू मुख्य रूप से मौजूद थे. इस दौरान सर्वसम्मति से शशि कुमार गुप्ता को तीसरी बार प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया. बीरेंद्र साहू को सचिव, नोमन साव को कोषाध्यक्ष, बबलू कुमार साव को युवा मोर्चा अध्यक्ष, पूनम कुमारी को महिला मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया. बैठक में दुलारचंद साहू, गंदौरी साहू, विजय साहू, बिशुन साहू समेत काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.
तैलीक साहू समाज के प्रखंड अध्यक्ष बने शशि
सर्वसम्मति से शशि कुमार गुप्ता को तीसरी बार प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया.
