चतरा में भयंकर बाढ़, पितीज में डूब गया 2 मंजिला मकान, बसाने नदी ने दिखाया रौद्र रूप, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Severe Flood in Chatra: झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी में हुई भारी बारिश की वजह से भयंकर बाढ़ आ गयी है. आलम यह है कि 2 मंजिला मकान डूब गया है. कई लोगों के मकान डूब गये. मुर्गी फार्म डूब गया. अचानक आयी बाढ़ को देखते हुए कुछ लोग घर छोड़कर भाग गये. तब जाकर उनकी जान बची.

Severe Flood in Chatra| इटखोरी (चतरा), विजय शर्मा : चतरा जिले में हुई बहुत भारी वर्षा की वजह से भयंकर बाढ़ आ गयी है. खासकर इटखोरी प्रखंड में. प्रखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं. पितीज गुल्ली के बसाने नदी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. नदी का जल स्तर इतना बढ़ गया है कि कई घर डूब गये. दर्जनों बिजली के पोल उखड़ गये तथा सैकड़ों पेड़ बह गये.

अचानक आयी बाढ़, कई गांवों में घुसा पानी

अचानक आयी बाढ़ की वजह से पितीज, राणा टोला, पारनाला बस्ती तक बाढ़ का पानी घुस गया. पितीज के ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6 बजे के बाद बसाने नदी का जल स्तर अचानक बढ़ने लगा. कई लोग घर छोड़कर भागने लगे. इसलिए उनकी जान बच गयी.

इटखोरी में बसाने नदी में उफान की वजह से गांव के गांव जलमग्न हो गये हैं. फोटो : प्रभात खबर

नदी किनारे बसे गांवों के लोग दहशत में

बाढ़ का पानी इटखोरी-चतरा मुख्य सड़क के गुल्ली बसाने नदी पर बने पुल से मात्र 2 फुट नीचे था. बसाने नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ने के कारण नदी किनारे बसे गांव राणा टोला, पारनाला, यादव टोला तथा पितीज मेला टांड़ के लोग दहशत में हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बाढ़ में पूरी तरह से डूब गया मुन्ना यादव का घर

बाढ़ में मुन्ना यादव का घर पूरी तरह डूब गया है. घर के लोगों ने छत पर चढ़कर जान बचायी. इनका लाखों का नुकसान हुआ है. घर में रखे पलंग, बिस्तर, गहने, रुपए-पैसे और खाद्य सामग्री बर्बाद हो गयी. इनका मकान पूरी तरह से बाढ़ में डूब गया. कन्हाई यादव जान बचाने के लिए घर से भागकर खेत में चले गये.

चतरा जिले में आयी बाढ़ में जान जोखिम में डालकर आना-जाना कर रहे हैं लोग. फोटो : प्रभात खबर

पितीज मेला टांड़ में मकान, मुर्गी फार्म सब डूब गया

नांदो यादव के घर तक पानी पहुंच चुका था. हुरनाली के चंदर महतो का पितीज मेला टांड़ स्थित मकान डूब गया. गुल्ली के इंद्रदेव दांगी का मुर्गी फार्म भी डूब गया. बाढ़ देखने के लिए पितीज गुल्ली समेत अगल-बगल गांव के ग्रामीणों की भीड़ लगी थी. बसाने नदी का जल स्तर बढ़ने से गुल्ली कान्हाचट्टी मार्ग पर पानी बह रहा है. बाढ़ का पानी पितीज पशु मेला टांड़ तक पहुंच गया.

बाढ़ की वजह से चारों ओर पानी ही पानी दिख रहा है. फोटो : प्रभात खबर

Severe Flood in Chatra: बीडीओ ने निरीक्षण किया

बीडीओ सोमनाथ बंकिरा ने बाढ़ प्रभावित पितीज क्षेत्र का निरीक्षण किया. उन्होंने नदी से सटे गांव वालों को सुरक्षित स्थान पर जाने का अनुरोध किया. बता दें कि इस बार झारखंड में मानसून के सीजन में अच्छी-खासी बारिश हुई है. चतरा जिले में भी सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है. जिले में इस सीजन में 1 जून से 22 अगस्त के बीच अमूमन 675.7 मिमी वर्षापात को सामान्य वर्षा माना जाता है. इस बार 803.7 मिमी वर्षा हो चुकी है. यह सामान्य से 19 फीसदी अधिक है.

इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर में मेडिकल की छात्र ने की आत्महत्या, 45 मिनट तक नहीं पहुंची एंबुलेंस

झारखंड के 3 जिलों हजारीबाग, चतरा और रामगढ़ में भयंकर बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी

झारखंड विधानसभा का सत्र आज से, उठ सकती है दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग

झारखंड के 11 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट, कल रांची सहित 14 जिलों में होगी बारिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >