प्रजापति महासंघ की बैठक में सात उत्प्रेरकों का चयन

औरूगेरूआ गांव के कमलेश प्रजापति के आवास में रविवार को झारखंड प्रजापति महासंघ की बैठक हुई.

हंटरगंज. प्रखंड के औरूगेरूआ गांव के कमलेश प्रजापति के आवास में रविवार को झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ की बैठक हुई. इसके पूर्व समाज के रितेश प्रजापति की मेरठ में हुई मौत पर होने मौन धारण किया गया है. इसके पश्चात प्रखंड में सात सेक्टर अध्यक्ष सह उत्प्रेरक का चयन किया गया, जिसमें कामता प्रजापति, उमेश प्रजापति, मिथिलेश प्रजापति, देवनाथ प्रजापति, सुरेश प्रजापति, विनोद प्रजापति, प्रभु प्रजापति शामिल है. प्रखंड अध्यक्ष ने सभी उत्प्रेरकों को माला पहना कर स्वागत किया. जिला मीडिया प्रभारी पप्पू कुमार प्रजापति ने बताया कि सामाजिक जनगणना को लेकर एक पोर्टल तैयार किया गया है. जिले में उत्प्रेरकों के चयन के बाद पोर्टल पर जनगणना शुरू कर दिया जायेगा. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रंजीत प्रजापति ने की. संचालन कौशल प्रजापति ने किया.मौके पर जिला संरक्षक इंद्रु राम, जिला सचिव कमलेश प्रजापति, गिद्धौर प्रखंड के आशेश्वर प्रजापति, अजय प्रजापति, रोहन प्रजापति, प्रखंड के सचिव सरोज प्रजापति, कोषाध्यक्ष विजय पंडित, उपाध्यक्ष वासुदेव प्रजापति, मीडिया प्रभारी सुजीत कुमार अशोक प्रजापति, हरीश प्रजापति समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >