निजी विद्यालय के प्रधानाचार्यों के साथ एसडीओ की बैठक

निजी विद्यालय पुस्तकें केवल एक दुकान पर उपलब्ध नहीं करायें : एसडीओ

चतरा. अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ सह डीडब्ल्यू जहुर आलम ने शनिवार को निजी विद्यालय के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की. बैठक में डीइओ दिनेश कुमार मिश्र, डीएसई रामजी कुमार व अनुमंडल क्षेत्र के निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य शामिल हुए. इस दौरान किताबों की खरीद, फीस वृद्धि, ड्रेस बदलाव, रि-एडमिशन चार्ज, नामांकन प्रक्रिया पर चर्चा की गयी. एसडीओ ने कहा कि कई विद्यालय किताबों में अनावश्यक परिवर्तन कर अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालते हैं. इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश दिया. किताब किसी एक दुकान पर मिलना बाध्य नहीं, बल्कि हर दुकान पर उपलब्ध कराना अनिवार्य बताया. प्रत्येक विद्यालय को अपने नोटिस बोर्ड व वेबसाइट पर कक्षावार पुस्तकों की सूची आइएसबीएन नंबर, प्रकाशन विवरण, संभावित मूल्य उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. कहा कि पुस्तकें केवल एक दुकान पर उपलब्ध कराना गलत है, किसी भी तरह के दबाव या कमीशन आधारित व्यवस्था पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी. बिना शुल्क समिति की अनुमति के फीस वृद्धि नहीं करने, रि-एडमिशन चार्ज नहीं लेने, ड्रेस के नाम पर आर्थिक बोझ नहीं डालने का निर्देश दिया. साथ ही आरटीई के तहत सभी निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत बीपीएल बच्चों का अनिवार्य नि:शुल्क नामांकन लेने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >