टंडवा. दयानंद पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सीबीएससी 10वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है. छात्र आशिक कुमार 96 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड टॉपर बने. आशिक केरेडारी निवासी धनेश्वर साव व तारा देवी के पुत्र हैं. वही ऋषिकांत यादव 93 प्रतिशत, कौस्तुभ कुमार सिंह 90 प्रतिशत, अनिशा कुमारी 89 प्रतिशत, अंकित कुमार 87.4 प्रतिशत, सृष्टि कुमारी ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि विनय सिन्हा, भाजपा नेता महेंद्र यादव ने भाग लिया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आशिक को 50 हजार, ऋषिकांत व कौस्तुभ को 20-20 हजार, अनिशा, अंकित, सृष्टि को 2100-2100 को चेक दिया गया. मौके पर प्रधानाचार्य रजनी कुमारी, संचालक पवन कुमार उपस्थित थे.
विद्यालय टॉपर आशिक को मिला 50 हजार का चेक
ऋषिकांत यादव 93 प्रतिशत, कौस्तुभ कुमार सिंह 90 प्रतिशत, अनिशा कुमारी 89 प्रतिशत, अंकित कुमार 87.4 प्रतिशत, सृष्टि कुमारी ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है.
