गिद्धौर. प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित पल्स टू उच्च विद्यालय द्वारी में नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समारोह की अध्यक्षता मुखिया जगदीश यादव ने की. इस दौरान नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष समेत सदस्यों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया.
विद्यालय के प्रति बेहतर कार्य करने की ली शपथ
समारोह के बाद नवगठित प्रबंधन समिति के अध्यक्ष समेत सदस्यों को उनके कार्यों और दायित्वों की शपथ दिलायी गयी. शपथ के दौरान समिति के सदस्यों ने कहा कि वे निष्ठापूर्वक विद्यालय के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए बेहतर कार्य करेंगे.
मौके पर प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, समिति अध्यक्ष शशि कुमार गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
